बदायूं: रघुनाथपुर पीपली गांव में बारिश के कारण कच्ची छत गिरने से मलबे के नीचे महिला की दबकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 10, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपली गांव की रहने वाली 35 वर्षीय गुड्डो देवी पत्नी महिपाल अपने घर में सो रही थी। कि बारिश आई तो वह उठकर अंदर लेट गई। कि तभी भरभर्रा कर कच्ची छत उनके ऊपर गिर गई। तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से गुड्डो देवी को निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।