बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर के रहने वाले जलकल विभाग के सफाईकर्मी की कार लेकर फरार हुआ साथी
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में जलकल विभाग में सफाईकर्मी के पद पर तैनात कर्मचारी की कार लेकर उसका साथी फरार हो गया। सफाईकर्मी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बारादरी के हजियापुर निवासी अजय कुमार जलकल विभाग में शिविर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। सुभाषनगर नेकपुर निवासी अजय का साथी शिवम भारती काफी समय पहले कार माँगकर ले गया था।