बरेली: सरदार नगर में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र
भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर की रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उसका आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।