बरेली: कैंट थाना क्षेत्र बुखारा मोड़ के पास बाइक से गिरी महिला हुई घायल
कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा मोड़ के पास चलती बाइक से महिला अचानक से गिर गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बरेली दवाई लेने आई थी। दवाई लेकर घर लौट रही थी इस दौरान हादसा हो गया।