बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव में छज्जा गिरने से कई बच्चों समेत 11 लोग हुए घायल
मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव में आज सुबह मकान का छज्जा गिरने से कई बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।