गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड पर ट्रैक्टर चालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी सिधवलिया एसडीपीओ 2 ने दी है।