रामसनेही घाट: सकौली गांव में विद्युत करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरे अहिरन मजरे सकौली गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे विद्युत करंट लगने से 14 वर्षीय शिवांश यादव पुत्र धारानाथ यादव की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है विद्युत केबल में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई हैपरिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।