माखन नगर: माखननगर विधायक ने कैंची धाम में नीम करोरी बाबा के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 8, 2026
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने उत्तराखंड के नैनीताल स्थित पवित्र कैंची धाम में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधायक ने अपने मित्रों के साथ आश्रम में दर्शन किए और यहां के आध्यात्मिक वातावरण को अलौकिक व अत्यंत शांति प्रदान करने वाला बताया।