रामपुर: ग्राम एहरो पेट्रोल पंप के निकट आवारा पशु से बचाने में फोर व्हीलर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, हादसे में दो दोस्तों की मौत
Rampur, Rampur | Jul 27, 2024 थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम मेहतोष निवासी राजवीर अपने दोस्त के साथ फोरवीलर से कही जा रहे थे। थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम एहरो पेट्रोल पंप के निकट अचानक गाड़ी के सामने आवारा पशु आ गया जिससे बचाने में फोर व्हीलर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे में दोनो दोस्तों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।