रामपुर: जिला अस्पताल में डायलिसिस के डॉक्टर की कमी को देखते हुए विधायक आकाश सक्सेना ने गुर्दा विशेषज्ञ की करवाई नियुक्ति
Rampur, Rampur | Jul 27, 2024 रामपुर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए विधायक आकाश सक्सेना द्वारा निजी चिकित्सकों से सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल में निःशुल्क मरीजों का उपचार करने का आहवान किया था। सबसे पहले रामपुर की सुपर स्पेशलिस्ट गुर्दा विशेषज्ञ डॉ. वंदना सिंघल ने इस कार्य में कदम आगे बढ़ाकर सहयोग प्रदान करने का कार्य किया है।