औरैया: नारायणपुर में जलभराव से परेशान लोग,नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप, शिकायतों के बाद नहीं हो रहा निस्तारण #jansamasy
रविवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला नारायणपुर में पहुंचने पर वहां की स्थिति की जानकारी ली। औरैया शहर के मोहल्ला नारायणपुर में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि बारिश के बाद गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगो