औरैया: जनपद में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 4372 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 को शांति, पारदर्शिता और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।