औरैया: दयालपुर में स्थित बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, फायर टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
शनिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित भीकमपुर दयालपुर के समीप स्थित शबनम बर्फ फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहरीली गैस के असर से आसपास के लोगों में सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से मुख्य