तिरोड़ी: समतपुरी में वनाग्नि की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को चलचित्र से बताया जंगल का महत्व
वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनों से लगे ग्रामों में वन विभाग द्वारा व्यापक और प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महुआ फूल और तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान होने वाली वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण करना और वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना है। चलचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल के महत्व की जानकारी दी।