पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में वर्षों से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
बुधवार 10:00 बजे अमरकंटक पुलिस ने स्थायी वारंटी धन्नू बैगा (41) निवासी जालेश्वर टोला, फर्री सेमर को छेड़छाड़, मारपीट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया। वहीं वसूली वारंटी विष्णु सिंह ओट्टी (28) निवासी भीमकुंडी तथा सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में फरार रामप्रसाद पड़वार (29) निवासी स्कूलटोला, हरई को भी गिरफ्तार किया गया।