बांका: महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद ने जिला मुख्यालय में किया धरना-प्रदर्शन
Banka, Banka | Jun 17, 2026 बढ़ती महंगाई, लूट, हत्या और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय में बुधवार की दोपहर 12 बजे जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।इस धरना में राजद के पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी, रामदेव यादव मौजूद थे