चौबिया के गांव मसनाई में बुधवार को दोपहर 2 बजे खेत पर नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चलने से एक ही पक्ष के चाचा भतीजे दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी थाना चौबिया पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। सुनील कुमार निवासी मसनाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस जांच में जुटी।