पिरो थाना पुलिस टीम के द्वारा नशे के खिलाफ सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों के द्वारा क्षेत्र के चौक-चौराहों और विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा नशे को लेकर वाहन जांच भी की जा रही है पुलिस का कहना है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।