बनेड़ा: रायला पंचायत भवन में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, विधायक लालाराम बैरवा ने समस्याओं के त्वरित निवारण के दिए निर्देश
रायला में शुक्रवार को रायला ग्राम पंचायत भवन में शाहपुरा-बनेड़ा विधायक लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बिजली, सड़क, अतिक्रमण जैसे ज्वलंत मुद्दों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।