बनेड़ा: बनेड़ा थाना क्षेत्र के मालास में मनरेगा में कार्य कर घर लौट रही महिला चलती बाइक से गिरी, गंभीर अवस्था में अस्पताल
बनेड़ा थाना क्षेत्र के मालास निवासी महिला बुधवार को मनरेगा में कार्य करने गई हुई थी वापस घर की ओर लौट रही थी इसी दौरान मालस के ही समीप चलती बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार हेतु पहले बनेड़ा अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|