बनेड़ा: रायला में बढ़ती चोरी की वारदातों से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
रायला गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बीते दिनों गांव की आस्था का केंद्र चौथ माता मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया, जिससे श्रद्धालुओं में रोष और दुख व्याप्त है।पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में ग्रामीणों ने "पुलिस प्रशासन हाय-हाय" के नारे लगाए और टायर जलाकर अपना विरोध जताया।