बनेड़ा: लांबा में RCC पर लोहे के सरिया बांधते समय ऊंचाई से गिरा व्यक्ति, गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
बनेड़ा थाना क्षेत्र के लांबा निवासी व्यक्ति गुरुवार रात में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की बिल्डिंग में छत पर RCC के लिए लोहे की सरिया बांध रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे वहां मौजूद अन्य लोगों द्वारा निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु रात 10:30 जिला अस्पताल लाया गया|