मेहनगर: तरवां थाना की पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत दो युवकों के खिलाफ की कार्रवाई, आरोपियों को दी गई सख्त चेतावनी
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत दो युवकों के विरुद्ध कार्यवाही की है। तरवां पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे दो युवकों को चिन्हित किया गया । जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर रहे थे तथा अवैध गैंग से संबद्धता प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे थे ।