टोंक: टोक पक्का बंधा इलाके में ट्रक ने ऊंट गाड़ी को मारी टक्कर, एक महिला की हुई मौत
टोक के पक्का बंधा इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में ऊंट गाड़ी सवार महिला कमला देवी कीर कि मौके पर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सआदत अस्पताल पहुंचाया।