भरगामा: नामांकन से वंचित छात्रों का फूटा गुस्सा, जवाहर उच्च विद्यालय में जड़ा ताला, पुलिस के हस्तक्षेप से खुला मामला
भरगामा प्रखंड क्षेत्र स्थित जवाहर उच्च विद्यालय में नामांकन नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हंगामा करते हुए कक्षाओं में ताला जड़ दिया। घटना से कुछ समय के लिए विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।