गोरखपुर: बशारतपुर से हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी को शाहपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र में 27 जून को एक युवक को मार कर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था आज मंदिर की सूचना पर बशारतपुर से इरशाद खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे आज अदालत में पेश किया जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इसे जेल भेज दिया।