गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस द्वारा अंसारी रोड से चेन स्नेचिंग के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया
एसएसपी मीडिया से दी गई जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ पुलिस ने 16 सितंबर को गोरखनाथ में एक ऑटो में बुजुर्ग महिला की चेन लूट कर फरार होने वाली दो महिलाओं को आज अंसारी रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम रवीना और रंजू है। गिरफ्तार महिलाओं को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जेल रवाना कर दिया है।