गोरखपुर: सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास लूट करने वाले आरोपियों को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास 13 सितंबर की शाम में एक महिला के गले से सोने की चेन लूट कर फरार होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। 13 सितंबर की शाम में सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास दो युवकों द्वारा एक महिला से सोने की चेन लूटी गई थी।