गढ़मुक्तेश्वर: मोहल्ला सेगेवाला से दो दिन से लापता मासूम बच्चे का शव पड़ोस की छत से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला सेगेवाला निवासी राजाराम का बेटा कृष्णा शुक्रवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल सका। शनिवार की देर रात कृष्णा का शव पड़ोस की छत पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गई है।