मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र में कालीखाड़ नदी को आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ करने का कार्य जारी
सेवा दिवस के रूप में मनोहरथाना कालीखाड़ नदी (छोटी पुलिया) को स्वच्छ करने का कार्य किया गया । जिसमें सभी स्वयंसेवक बन्धु, कार्यकर्त्ता एवं हिन्दू समाज के युवाओ द्वारा कालीखाड़ नदी को स्वच्छ करने में अपना सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं नगर वासी आए और यहां पर विभिन्न संसाधनों से नदी में उतरकर सफाई शुरु की ।