लोहरदगा: लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान में आयोजित हुई शोकसभा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदिवासी समाज के महानायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार सुबह 10:15 बजे बजे लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान परिसर में शोकसभा का आयोजन हुआ। शोकसभा में संस्था के सचिव चंद्रपति यादव ने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।