लोहरदगा: शिबू सोरेन का योगदान अमूल्य, विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: अजातशत्रु, BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन की दुखद सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु के नेतृत्व में लोहरदगा मिलन चौक स्थित टाइनी टास्क विद्यालय परिसर में सोमवार शाम करीब 6 बजे शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।