लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कई जिलों में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी धराया, चोरी की बाइक बरामद
लोहरदगा सदर पुलिस ने चोरी और लूट की कई घटनाओं में वांछित एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर एक बार फिर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। सोमवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार चल रही सघन छापेमारी का परिणाम है।