पिंड्रा: वाराणसी में रेस लगा रही थार पलटी, टेंपो और साइकिल की टक्कर में दो युवक हुए घायल, पुलिस ने थार को किया जब्त
वाराणसी में रिंग रोड पर दो थार गाड़ियों की रेस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। आपस में टकराने के बाद एक थार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे एक मालवाहक टेंपो और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए कई फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को जब्त किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।