झांसी: झांसी रानी के शहर में कई स्थानों पर हुआ बुंदेलखंड का प्रसिद्ध मोनिया नृत्य, दिखी प्राचीन संस्कृति की झलक
Jhansi, Jhansi | Oct 21, 2025 वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शहर झांसी में दीपावली के बाद बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मोनिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने धूम मचा दी। इसे दीपावली नृत्य भी कहते हैं। यह प्राचीन लोककला शहर के ग्रामीण अंचल और कस्बों में पूरे जोश के साथ दिखाई दी। गोवर्धन पूजा के साथ शुरू होता है। नर्तक ने मंगलवार को समय करीब 3 बजे झांसी महानगर के अलग-अलग स्थान पर डांस किया।