झांसी: झाँसी मंडल ने छठ पर्व पर की विशेष तैयारी, 53 स्पेशल ट्रेनें शुरू, बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने की व्यवस्था
Jhansi, Jhansi | Oct 21, 2025 झाँसी मंडल ने छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंडल से गुजरने वाली 53 विशेष गाड़ियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें निजामुद्दीन, मुंबई, और हुबली जैसे प्रमुख स्टेशनों से ट्रेनें शामिल हैं।