बीसलपुर: मानपुर गांव के पास दूल्हे की कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में एक युवक की हुई मौत, सात लोग घायल
बीसलपुर दियोरिया कलां मार्ग पर स्थित मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली व कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी जगदीश कुमार के पुत्र सुशील कुमार की शादी थी। बीसलपुर दियोरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत हो गई जिसमें 7 लोग घायल हो गए वहीं एक की मौत हो गई है घटनाएं सूचना पुलिस को दे दी गई है।