गुण्डरदेही: भाजपा गुंडरदेही मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही की मासिक बैठक आज सामुदायिक भवन आयोजित की गई जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, बैठक को संबोधित करते हुए राकेश पांडे जी और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।