अमानगंज: नो पार्किंग जोन में खड़े ट्राला से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Amanganj, Panna | May 10, 2026 अमानगंज। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हिनौती पेट्रोल पंप के पास नो पार्किंग जोन में खड़े एक ट्राला से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।