तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के देवरान में खनन माफिया ने दिनदहाड़े जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियों से किया अवैध खनन
बार थाना क्षेत्र के देवरान गांव में खनन माफिया द्वारा दिनदहाड़े बेधड़क जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियों से ग्राम सभा की जमीन पर किया गया अवैध खनन, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,उक्त मामले में स्थानीय निवासी ने नामजद पर अवैध खनन करने का लगाया आरोप,वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।