जनपद कानपुर देहात में आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर से CMO डॉ. जय गोविंद ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का संदेश दिया गया।