फूलपुर: फूलपुर में पानी संकट पर सभासद ने एसडीएम से लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में पेयजल संकट गहराने पर सभासद आशीष कुमार गुप्ता ने बुधवार के दिन दोपहर 1 बजे एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद नगर अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं सभासद के अनुसार वार्ड में कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है।