फिरोज़ाबाद: सुहाग नगर सेक्टर 3 चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर सेक्टर 3 चौराहे के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध की जान ले ली है। मृतक की पहचान मुरली नगर निवासी दिलीप उर्फ़ पप्पू के रूप में हुयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।