नौबतपुर: नौबतपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्य स्तर पर 8वां स्थान पाने वाले श्यामबाबू कुमार को मिला ₹10,000 का चेक
नौबतपुर के लख स्थित एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आयोजित आशीष वंदन समारोह में बिहार बोर्ड इंटर विज्ञान परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण +2 हाई स्कूल अमरपुरा के छात्र श्यामबाबू कुमार रहे, जिन्होंने पटना जिले में दूसरा और राज्य स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र