कोंडागांव: केशकाल का युवक 4 दिन से लापता, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, परिवार ने लोगों से की सहयोग की अपील
कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के ग्राम बनियागांव निवासी अक्षय कुमार शोरी (पिता लखूराम शोरी) 20 मई 2026 से लापता हैं। अक्षय कुमार चोला मंडलम फाइनेंस में कार्यरत थे और जामगांव में किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार, वह 20 मई की शाम करीब 4 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (CGN 6889) से निकले थे, जिसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और कोई पता नहीं चल सका।