चकिया: चकिया ब्लॉक के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बुधवार दोपहर 12 बजे को चकिया ब्लॉक के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश खरवार ने फीता काटकर नए ब्लॉक गेट का उद्घाटन किया। यह प्रवेश द्वार क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नवनिर्मित द्वार पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और चक्र की आकर्षक आकृतियां बनी है।