चैनपुर: सेमरा पंचायत क्षेत्र में खिड़की से कमरे में घुस महिला से दुष्कर्म, आरोपी जेल भेजा गया
चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक ने कमरे की खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया। घटना बुधवार रात हुई।