जशपुर: जशपुर में डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, 921 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रवेश परीक्षा गुरुवार को जिले के 14 केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 4,845 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,924 परीक्षार्