सरदारशहर: प्रताप कॉलोनी में लाडो बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली गई बिंदोरी, समाज को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
सरदारशहर के प्रताप कॉलोनी निवासी प्रभुदयाल सेवदा ने रविवार रात्रि को अपनी भतीजी उत्तरा की शादी में घोड़ी पर बैठाकर बिंदोरी निकाल कर दिया। आपको बता दे कि उत्तरा के पिता ईश्वरचंद और माता स्वर्णालता ने उत्तरा को बीकॉम तक पढ़ाई करवाई और अब उत्तरा की शादी बीकानेर जिले के उदारामसर निवासी निखिल के साथ 10 फरवरी को होनी है। उत्तरा तीन भाई बहनों में सबसे छोटी बहन है।