सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन म्युल हंटर' में बांसवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगों के मददगारों को किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत सज्जनगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान में उन लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है, जो लालच में आकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को किराए पर देते हैं या अवैध लेनदेन के लिए उपलब्ध कराते हैं।